Sitamarhi News- सीतामढ़ी पुलिस ने चैन स्नैचिंग लूटपाट करने वाले गिरोह को धर दबोचा
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी ;- पुलिस ने शहर में लगातर चैन स्नैचिंग और फाइनेंस कर्मियों से लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। गिरोह के चार बदमाश शहर के बरियारपुर में एक किराए के मकान में रहते थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शिवहर जिले के धनकौल के रहने वाले दिलीप राय एवं रौशन राय, मुजफ्फरपुर के कटरा के रहने वाले मुन्ना कुमार सिंह उर्फ किशन, बसवरिया का रहने वाला कन्हैया कुमार यादव के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े-
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के मुताबिक यह सभी चैन स्नैचिंग, फाइनांस कर्मियों से लूटपाट करते है। आगे एसपी ने बताया कि गिरोह के बदमाशों द्वारा भारत फाइनेंस समूह की सदस्य गुलचुल कुमारी की मदद से तीन बार भारत फाइनेंस के कर्मी से मेहसौल के इलाके में लूटपाट किया गया है।
यह भी पढ़े-
पुलिस के मुताबिक इनके द्वारा डुमरा थाना क्षेत्र में 4 बार, शहर में 5 बार और मेहसौल ओपी क्षेत्र में दो बार चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से चार देसी पिस्टल, 20 गोलियां, 6 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 12 हजार रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों पर मुजफ्फरपुर, पिपराही, सोनबरसा समेत कई थानों में केस दर्ज है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद