Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Bagha Bihar News:-महावीरी झंडा को लेकर पथराव चार पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन लोग जख्मी

    बिहार के बगहा में घमासान: महावीरी जुलूस के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, 4


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अर्जुन कुशवाहा 

    पश्चिम चंपारण :- जिले के बगहा नाग पंचमी पर सोमवार की दोपहर महावीरी जुलूस को रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद और पथराव हुआ। इससे चार पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।


    Recent


    इलाके में भारी पुलिसकर्मियों की तैनाती

    डीएम दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप कर रही है। डीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी एसपी अशोक चौधरी (पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय) ने बताया कि रतनमाला में स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

    Recent


    आगजनी के साथ की गई तोड़फोड़ 

    बताया जा रहा कि महावीरी अखाड़ा समिति की ओर से महावीरी जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल लोगों का कहना है कि रतनमाला में दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया।


    Recent

    .com/img/a/

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में बस चालक समेत 18 की मौत, 16 घायल


    पथराव में 12 लोग हुए जख्‍मी

    दुकानों के शटर गिर गए और सड़कें सूनी हो गईं। सात बजे से आवागमन बहाल करा दिया गया। पथराव में बिहार पुलिस के सिपाही हरीश राम, धर्मेंद्र, वीरेंद्र मिश्र, होमगार्ड नगीना यादव, मीडियाकर्मी मुन्ना राज के अलावा दीनदयाल नगर निवासी भगवान चौधरी, बनकटवा निवासी गोलू कुमार, रतनमाला निवासी पहवारी प्रसाद, राधेश्याम मांझी, बगहा निवासी आयुष कुमार समेत करीब 12 लोग जख्मी हो गए।




    अस्पताल के प्रभारी उपाध्यक्ष डा . केबीएन सिंह ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी भगवान चौधरी की स्थिति गंभीर है। अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। समाचार लिखे जाने तक बगहा एक पुलिस छावनी में तब्दील है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728