Chandrayaan 3 New pictures :-इसरो ने चंद्रयान 3 से ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी कीं
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अर्जुन कुशवाहा
नई दिल्ली :- चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग का हर कोई बड़ी बेसब्री से कर रहा है। इस बीच इसरो ने मिशन चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट दिया है। इसी के साथ लैंडर द्वारा ली गई चांद की नई तस्वीरें भी जारी की है।
Recent
इसरो का नया अपडेट
इसरो ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान मिशन तय समय पर है। स्पेस एजेंसी ने कहा सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है।
Recent
वीडियो किया जारी
इसी के साथ इसरो ने लैंडर द्वारा बनाया गया वीडियो भी जारी किया। इसरो ने कहा कि ये 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो हैं।
एलपीडीसी छवियां ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद