बिहार को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात ,6 घंटे में पहुंचेगी पटना
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत
नई दिल्ली:- देश में इस समय रेलवे यात्रियों के लिए लगातार अपने सुविधाओं पर बेहतर करने मे जुटा है. यही कारण है की भारत में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी किया जा रहा है. देश में इस समय कई वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. इस ट्रेन की तुलना सेमी बुलेट ट्रेन के साथ की जा रही है. हाल में ही इस ट्रेन ने केवल 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया था. जल्द ही बिहार को भी एक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है.
यह भी पढ़ें
इसके बाद इसे लंबी दूरी के रूट जैसे दिल्ली-पटना, दिल्ली-मुंबई, हावड़ा-जयपुर व भोपाल-लखनऊ जैसे लंबे रूट्स पर चलाया जा सकेगा. इन ट्रेनों का अभी निर्माण चल रहा है. गौरतलब है कि स्लीपर वंदे भारत की स्पीड भी मौजूदा वंदे भारत से ज्यादा होगी. इसे 220 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलने के लिए बनाया जाएगा. जबकि इसकी ऑपरेशनल स्पीड 200 किमी प्रतिघंटा होगी. अभी वाली वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन पटरियों और सिग्नलिंग के कारण इसे 130 से ऊपर नहीं ले जाया जाता. अधिकांश रूट पर यह 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलती है.
यह भी पढ़े-
500 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए
रेल मंत्री के अनुसार, 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए वंदे भारत में स्लीपर कोच लगाये जाने की योजना है. इन वंदे भारत के कोच एल्युमिनियम के बनाए जाएंगे. बकौल रेल मंत्री, मंत्रालय कुल 400 वंदे भारत (स्लीपर व चेयरकार) का परिचालन करने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा है कि पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ा जाएगा. स्लीपर ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद