Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Chandrayaan 3 Live Tracking Today,:- आज शाम चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3 ,भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर


    Chandrayaan 3 Live Tracking Today,:- आज शाम चांद की सतह पर लैंडिंग  करेगा चंद्रयान-3 ,भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर



    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / Anjali Kumari 

    नई दिल्ली :- मिशन चंद्रयान-3 के लिए आज सबसे अहम दिन है. आज शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होने वाली है. चंद्रयान-3 के पूरे मिशन पर केवल भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है. चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग पर बेंगलुरु स्थित इसरो के मिशंस ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स से नजर रखी जाएगी. लैंडिंग के करीब चार घंटे बाद लैंडर विक्रम के पेट से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलेगा. दोनों मिलकर चांद के साउथ पोल का हाल बताएंगे.


    चंद्रयान-3 मिशन भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है. पृथ्वी के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह, चंद्रमा के बारे में हमें इस मिशन से बेशकीमती जानकारी मिल रही है. रफ ब्रेकिंग फेजकमांड मिलते ही लैंडर विक्रम 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह की तरफ बढ़ना शुरू करेगा. सॉफ्ट लैंडिंग की इस अहम प्रक्रिया को इसरो अधिकारियों ने 17 मिनट का खौफ करार दिया है. लैंडर को अपने इंजन को सही वक्त और सही ऊंचाई पर चालू करना होगा. उसे सही मात्रा में ईंधन का इस्तेमाल करना होगा और फिर नीचे उतरने से पहले यह पता लगाना होगा कि उस जगह पर किसी तरह की खाई व बोल्डर ना हो.


    Recent

    Chnadrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती'

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’ की गई. इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

    23 Aug 2023 07:54 (IST)

    Chandrayaan-3 LIVE: न्यू जर्सी में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है.

    23 Aug 2023 07:49 (IST)

    Chandrayaan-3 LIVE: आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर होगी चंद्रयान की लैंडिंग

    चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728