Delhi News:- दिल्ली बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है, हैट्रिक बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली :- 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है . दिल्ली के सभी सातों सीटों पर हैट्रिक लगाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर 2024 के चुनाव की तैयारियों का शंखनाद बाजा दिया है। सातों सीटो को जीतने का दारोमदार वरिष्ठ और संगठन में पकड़ रखने वाले नेताओं को के कंधे पर डाल दिया गया है .
इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में संगठन की ओर से कोई कोर कसर न रहे इसके लिए जिला और मोर्चों के प्रभारियों की भी घोषणा भाजपा ने कर दी है। मार्च में वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने थे, इसके बाद उन्होंने एक अगस्त अपनी प्रदेश टीम की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े-
क्या संदेश देना चाह रही है भाजपा
प्रदेश टीम घोषणा के बाद मात्र 17 दिनों के भीतर लोकसभा के साथ ही मोर्चों और जिलों के प्रभारियों व सह प्रभारियों की घोषणा कर प्रदेश भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए काफी गंभीर है।
लंबा अनुभव हैं जिम्मेदारों के पास
भाजपा ने जिन नेताओं पर लोकसभा चुनाव के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं, उन्हें संगठन विस्तार से लेकर संगठन को मजबूत करने का लंबा अनुभव है। इसलिए नई दिल्ली लोकसभा में पूर्व महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पूर्व महापौर के साथ ही दो बार के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है।
किसे कौन सा पद मिला
पूर्व महापौर प्रदेश भाजपा के महामंत्री योंगेद्र चांदोलिया को उत्तर-पश्चिम लोकसभा, कमलजीत सहरावत को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा, निगम में स्थायी समिति के डिप्टी चेयरमैन रहे और प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया को चांदनी चौक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर को दक्षिणी दिल्ली जबकि पूर्व महापौर के साथ ही प्रदेश महामंत्री रहे जय प्रकाश को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।
कपिल मिश्रा को को मिली ये जिम्मेदारी
भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष बने कपिल मिश्रा को केशवपुरम जिले में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आप से वापस भाजपा में आए राजकुमार बल्लन को किसान मोर्चा का प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इतना नहीं भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की टीम में रहे पदाधिकारियों को भी टीम में पदोन्नति दी है।
युवा मोर्चा में विक्रम बिधूड़ी को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार महिला मोर्चा के लता गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा में करम सिंह कर्मा, ओबीसी मोर्चा में जेपी तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा में मोहम्मद हारुन युसुफ, पूर्वांचल मोर्चा में विजय भगत, अनुसूचित जन जाति मोर्चा में पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा को प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने सातों सीटों पर विजय हासिल की थी।
जिला प्रभारी और सह प्रभारी
जिला प्रभारी सह प्रभारी
केशवपुरम मनोज शौकीन कपिल मिश्रा
चांदनी चौक श्याम शर्मा आदित्य झा
उत्तर-पूर्वी गजेंद्र यादव राजकुमार भाटिया
नवीन शाहदरा अनिल शर्मा हरीश खुराना
मयूर विहार योगिता सिंह नरेश वशिष्ठ
शाहदरा सुरेश शर्मा वीरेंद्र बब्बर
नई दिल्ली अजय शर्मा रोहताश बिधूड़ी
करोल बाग सुमन गुप्ता विजय सोलंकी
उत्तर-पश्चिम अशोक गोयल बिनोद बछेती
बाहरी दिल्ली सतेंद्र सिंह योगेश आत्रे
पश्चिमी दिल्ली महेंद्र नागपाल सरदार गुरमीत सिंह सूरा
नजफगढ़ विनय रावत आजाद सिंह
महरौली भारत भूषण मदान अरविंद गर्ग
दक्षिणी दिल्ली विष्णु मित्तल गौरव खारी
लोकसभा के प्रभारी
लोकसभा क्षेत्र प्रभारी
नई दिल्ली दिनेश प्रताप सिंह
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा
उत्तर-पश्चिम योगेंद्र चांदोलिया
उत्तर-पूर्वी कमलजीत सहरावत
चांदनी चौक राजेश भाटिया
दक्षिणी दिल्ली राजीव बब्बर
पश्चिमी दिल्ली जय प्रकाश
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद