Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Jammu Kashmir News:- रामबन के अस्थाई झोपड़ी में आग लगने से मां और दो बेटी की दर्दनाक मौत

    Jammu Kashmir News:- रामबन के अस्थाई झोपड़ी में आग लगने से मां और दो बेटी की दर्दनाक मौत


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सुनील कुमार

     जम्मु कश्मीर:- बुधवार देर शाम हथौड़ा ढोक में आग लगने की एक घटना में तीन लोगों (एक मां और उसकी दो बेटियां) की जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम रामबन जिले के उखराल तहसील के पंचायत बिंगरा के हामेर गली, ढोक में अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।



    Recent


    एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने कहा कि बिंगारा गांव में हामेर ढोक में तीन अस्थायी झोपड़ियों में आग लग गई है। तीन लोगों की मौत हो गई है और दो को गंभीर हालत में पीएचसी उखराल में स्थानांतरित किया जा रहा है।


    Recent


    पुलिस ने बताया कि इस अग्निकांड में मृतका का पति इब्राहिम (35) पुत्र बोबिया और एक महिला मिर्जा बेगम (55) पत्नी नूरानी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। गर्मी के मौसम में मवेशियों को भी चराने के लिए यह लोग पहाड़ों पर अस्थायी घर बनाते हैं जिनको ढोक कहा जाता है।




    एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची है। रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने कहा कि बिंगरा पंचायत के हामेर गली में आग ने तीन लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा कि पीएचसी उखराल से एक मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक की पहचान नजमा 25 और उसकी दो नाबालिग बेटियां अस्मा बानो 6 और इकरा बानो के रूप में की है।



    घटना से काफी दुखी हूं। रामबन के डीसी मुसरत इस्लाम से बात कर घायलों के इलाज में हर संभव मदद करने को कहा है। दुख की इस घड़ी में पूरी संवेदना है।

    - डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री

     वी न्यूज  24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728