Sawan Purnima 2023: जानिए कब तक रहेगी सावन की पूर्णिमा, इन चीजों का करें दान,कब कर सकेंगे स्नान दान
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / पंचांग पुराण
नई दिल्ली :- वर्ष 2023 में सावन मास की शुक्ल पक्ष की दूसरी पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को पड़ रही है। सावन के महीने में आने के कारण इसे श्रावणी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं पूर्णिमा तिथि पर कब स्नान दान आदि किया जा सकेगा और इसका क्या महत्व है।
पूर्णिमा पर स्नान का महत्व
पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर ऐसा संभव न हो तो आप घर में भी गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे भी पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
Recent
ये चीजें करें दान
साथ ही पूर्णिमा तिथि पर दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। पूर्णिमा का दिन चंद्रमा को समर्पित होता है। इसलिए सावन पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं जैसे चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, सफेद चंदन, दूध, खीर आदि का दान करना शुभ माना जाता है।
कब कर सकेंगे स्नान दान
पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त सुबह 10 बजकर 59 मिनट से हो हो रही है और यह तिथि 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर शाम की पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए 30 अगस्त को पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। हालांकि स्नान दान का महत्व उदया तिथि में होता है इसलिए 31 अगस्त को स्नान दान किया जाएगा। पूर्णिमा का सूर्योदय 31 अगस्त को सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर होगा इसलिए ब्रह्म मुहूर्त से सावन पूर्णिमा का स्नान-दान प्रारंभ हो जाएगा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
.jpeg)



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद