Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Katihaar News:- बिहार के कटिहार में हैवान पति ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी

    Katihaar News:- बिहार के कटिहार में हैवान पति ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र ललित भगत

    बिहार ::- के कटिहार कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र स्थित बेलोन सिंहपुर गांव में मंगलवार की रात  एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है यंहा एक हैवान पति और पिता ने अपनी पत्नी, पुत्री व दूसरी पत्नी के पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान फिरोज आलम की पत्नी सदब जरीन (32 वर्ष), पुत्री फायाहा खातून (10 वर्ष) व पुत्र फैजान (6 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के शव एक ही कमरे में पाये गये हैं। घटना का पता बगल के ही कमरे में सो रही मृतका की सौतन को भी नहीं लग सका। मृतका के पति फिरोज आलम ने पहले पुलिस को भरमाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी कोई तरकीब काम नहीं आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


    यह भी पढ़े-

    क्या आप भी हो गये साइबर क्राइम के शिकार तो कहां करें शिकायत , आइए जानते हैं

    क्या आप भी हो गये साइबर क्राइम के शिकार तो कहां करें शिकायत , आइए जानते हैं





    क्या बोला गिरफ्तार आरोपी पति

    घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत के लिए खून व अन्य सैंपल एकत्रित किये। आरोपी  फिरोज ने पहले पुलिस को बताया कि वह मुहर्रम के मेले में चला गया था। जब वह मेले से लौटा तो उसने अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री को खून से लथपथ पाया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम व बेलोन पुलिस मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Nuh Violence: FIR के बाद नूंह हिंसा पर खुलासा, नूंह को जानबूझकर हिंसा की प्रयोगशाला बनाया गया


    मृतका की मां ने दर्ज कराया केस

    मृतका की मां बेनजीर हैदर ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी सदब का निकाह फिरोज से किया था। उन्होंने बेटी की हत्या को लेकर दामाद के खिलाफ केस किया है।


    क्या बोली मृतका की बहन

     मृतका की बहन गुड्डी ने भी अपने बहनोई पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।  मृतका की बहन गुड्डी ने बताया कि पिछले पांच वर्ष से उसके बहनोई का बहन से अक्सर विवाद होता था। दूसरी बेटी को जन्म देने के बाद उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था।

    यह भी पढ़े- 

    .com/img/a/

    Uttarkashi News :-टिहरी बांध झील से 12 दिन बाद मिला गौरव नौटिया का शव


    कुछ वर्षों तक सदब को मायके में ही छोड़ दिया गया। स्थानीय स्तर पर पंचायती करने के बाद जब दबाव पड़ा तो वह सदब को ले गया। मृतका की एक बेटी अपनी ननिहाल में ही रहती है। हत्या में प्रयुक्त चाकू के अलावा कमरे से मिट्टी तेल का गैलन भी बरामद किया गया है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

     WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728