Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Mizoram News:- मिजोरम निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई

    Mizoram News:- मिजोरम निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी 

    आइजोल :-  मिजोरम में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। जहां हादसा हुआ है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ। उस वक्त सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था।



    कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

    दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 श्रमिक मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने 17 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।

     

    Recent



    सीएम जोरमथंगा ने शेयर किया वीडियो

    प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने एक्स अकाउंट पर घटनास्थल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टूटा पुल दिखाई दे रहा है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस घटना से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .





    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728