Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मॉनसून टर्फ झारखंड से गुजर रहा है, अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है

    मॉनसून टर्फ झारखंड से गुजर रहा है, अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है


    .com/img/a/




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र /सूरज महतो 

    रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे अधिक 142 मिलीमीटर बारिश सिमडेगा जिले के बांसजोर में हुई। जमशेदपुर में 84, गोड्डा में 78.2, धनबाद के गोविंदपुर में 70.4 और गुमला के बिरसा में 70.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून टर्फ झारखंड से होकर गुजर रहा है, जिसके कारण अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 19 अगस्त को कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 20 से लेकर 23 अगस्त तक भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

    यह भी पढ़े 


     

    झारखंड में अब तक सामान्य से 37 मिलीमीटर कम बारिश


    झारखंड में 1 जून से लेकर 17 अगस्त तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में औसत रूप से 678.3 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस वर्ष अब तक 424.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। राज्य के कई जिलों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई। सबसे खराब स्थिति चतरा जिले की है, जहां अब तक सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई। गिरिडीह में 54 प्रतिशत, गुमला में 51, हजारीबाग में 57, जामताड़ा में 52 और लातेहार में 50 प्रतिशत कम बारिश हुई। जबकि रामगढ़-कोडरमा में 49 और पाकुड़, पलामू रांची में 40 प्रतिशत कम हुई है।


    साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा है असर
    मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ का पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा और इससे होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में जा रहा है। पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी से सटा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इससे लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिल रहा है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728