Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Gopalganj News:- गंडक नदी के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी खेप भेजने वाले दो माफिया गिरफ्तार

    गंडक नदी के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी खेप भेजने वाले दो माफिया गिरफ्तार

    .com/img/a/





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमरजीत कुमार

    गोपालगंज :- बिहार में उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते नाव से शराब की बड़ी खेप भेजने वाले दो माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई जादोपुर थाने की पुलिस ने यूपी के सीमावर्ती अहिरौली दान से की है. गिरफ्तार शराब माफियाओं की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सल्लेपुर गांव निवासी अजय यादव और दूसरा जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी निवासी रिशु राय उर्फ संडूल राय के रूप में की गयी है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब माफिया पिछले चार से से शराब के धंधे लिप्त थे. यूपी से नाव के जरिए गंडक नदी के रास्ते शराब गोपालगंज लाते थे. पुलिस को हर बार चकमा देकर फरार हो जाते थे. इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया.


    यह भी पढ़े-

    क्या 2024 में स्मृति इरानी से टकराने अमेठी जायेंगे राहुल गांधी ? किसने किया ये दावा ?

    क्या 2024 में स्मृति इरानी से टकराने अमेठी जायेंगे राहुल गांधी ? किसने किया ये दावा ?


    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब माफियाओं की सूचना मिलते हीं जादोपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्च में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. दोनों शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जब पूछताछ की गयी तो शराब माफिया अजय यादव पर जादोपुर थाने में 2020 से अब तक चार शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं. वहीं रिशु राय उर्फ संडुल राय पर तीन मामले दर्ज हैं. यूपी से नाव के जरिए गंडक नदी के रास्ते शराब गोपालगंज लाते थे. पुलिस को हर बार चकमा देकर फरार हो जाते थे. इस बार पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि दोनों अहिरौली दान में शराब की बड़ी खेप यूपी से बिहार भेजने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद यह कार्रवाई की गई.

    यह भी पढ़े-

    images%20(21)

    मॉनसून टर्फ झारखंड से गुजर रहा है, अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है


    शराब तस्करी में आएगी कमी

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कि इन शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद इनकी संपत्ति की जांच करायी जायेगी. शराब से अर्जित की गयी संपत्ति को कानून के तहत जप्त की जायेगी. फिलहाल दोनों शराब माफियाओ से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उत्पाद स्पेशल कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. वहीं इन शराब माफियाओं की गिरफ्तारी से पुलिस उम्मीद जता रही है कि गंडक नदी के रास्ते नाव से शराब की तस्करी में कमी आयेगी. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728