Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Uttarpradesh News:- ईसाई बन गए तो बदल जाएगी जिंदगी, वीडियो दिखाकर चल रहा था धर्मांतरण का खेल; 2 गिरफ्तारियां

     

    Uttarpradesh News:- ईसाई बन गए तो बदल जाएगी जिंदगी, वीडियो दिखाकर चल रहा था धर्मांतरण का खेल; 2 गिरफ्तारियां


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दिनेश जयसवाल 

    कानपुर:- शहर में धर्मांतरण के नेटवर्क को तोड़ने में हिंदू संगठन और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले कई महीनों से कानपुर में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र की विष्णु पूरी कालोनी के श्रम विभाग द्वारा अलॉट की गई लेबर कॉलोनी में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा चल रही थी. इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के नेता कृष्णा और विहिप के पदाधिकारी वहां पहुंच गए. उन्होंने देखा की ईसाई की प्रार्थना सभा में 60 से 70 लोग मौजूद थे. इन सभी लोगों को एक वीडियो दिखाया जा रहा था. इसमें दिखाया जा रहा था की ईसाई बनने पर आपकी लाइफ स्टाइल कैसे बदल जाएगी?


    Recent


    हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचने पर ईसाई धर्म की इस बैठक में भगदड़ मच गई. तभी विहिप और बजरंग दल के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी. घटना स्थल से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी. नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया की लेबर कॉलोनी को चर्च के नाम पर रजिस्टर कराया गया है. इसके मालिक शोभित हैं. पुलिस ने मौके से धर्मांतरण से जुड़ी अन्य प्रचार सामग्री बरामद की है. साथ ही पुलिस को एक वीडियो भी मिला है.


    Recent


    सरकारी कॉलोनी अलॉट कर चलाया जा रहा चर्च

    पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है की सरकारी कॉलोनी अलॉट कराकर यहां पर चर्च चलाया जा रहा है. हिंदू संगठनों का यह भी आरोप है कि ईसाई धर्म के लोग गरीबों को बहला फुसला कर व पैसों के लालच में धर्म परिवर्तन कराते हैं.



    इसके पहले भी धर्मांतरण के खेल का हुआ भंडाफोड़

    बदा दें कि पिछले दिनों कानपुर के कोहना थाने के अंतर्गत चल रही धर्मांतरण की सभा पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पहुंच गए थे. विहिप और बजरंग दल के लोगों ने पुलिस के साथ छापा मारकर धर्मांतरण में शामिल लोगों को रंगे हाथ पकड़वा दिया था. इसके बाद सभी आरोपी जेल भेज दिए गए.


    इन बातों को दिया जाता है लालच

    ऐसा माना जा रहा है कि कानपुर में धर्मांतरण के एक गिरोह का संचालन विदेशी फंडिंग से चल रहा है. इसके चलते कई इलाकों में लोग पकड़े गए. इन लोगों ने बड़ी संख्या धर्म परिवर्तन भी किया. अच्छी जिंदगी जीने की चाह, पैसों की भरपूर मदद और शादी का लालच देकर लोगों को धर्मांतरण के खेल में फंसाया जा रहा है. इन सबमें सबसे ज्यादा हिंदुओं के गरीब तबके को शिकार बनाया जाता है. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728