Uttar Pradesh News :- बाराबंकी जिले में तीन मंजिला मकान गिरा, दो की मौत मलबे में कई लोग दबे, बचाव कार्य जारी।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / काजल कुमारी
नई दिल्ली:- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह करीब 3 बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में कई लोग दब गए। प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रा है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जबकि अभी 3-4 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।
Recent
मलबे में 3-4 लोगों के फंसे होने की संभावना
बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- तड़के सुबह करीब 3 बजे उन्हें बाराबंकी में एक इमारत ढहने की सूचना मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। मलबे में अभी भी 3-4 लोगों के फंसे होने की संभावना है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। जबकि जल्द ही एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। बचाए गए सभी 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद