Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पहले डबल-डेकर बस अब काली पिली टेक्सी मुंबई की सड़को से हो जायेगी गायब ,आज करेगी अपना अंतिम सफर

          

    पहले डबल-डेकर बस अब काली पिली टेक्सी मुंबई की सड़को से हो जायेगी गायब ,आज करेगी अपना अंतिम सफर






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अंजली कुमारी 

     मुंबई:- में कुछ दिन पहले डबल-डेकर बस इतिहास के पन्नों में खो गया था. अब बारी प्रतिष्ठित पद्मिनी प्रीमियर कंपनी की काली-पीली टैक्सी की है. 30 अक्टूबर को मुंबई की शान कही जाने वाली यह टैक्सी अंतिम सफर तय करेगी. आज इस टैक्सी की 20 साल की समय सीमा समाप्त हो जाएगी.


    पिछले पांच से छह दशकों से मुंबईकरों की सेवा करने वाली प्रतिष्ठित पद्मिनी प्रीमियर कंपनी की काली-पीली टैक्सी अब इतिहास के पन्नों में खो जाएगी. 30 अक्टूबर, 2023 को आखिरी बार पद्मिनी प्रीमियर टैक्सी मुंबई की सड़कों पर दिखेगी. इसके पहले मुंबई की सड़कों से डबल-डेकर बस की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी और अब बारी की काली-पीली टैक्सी की है. सोमवार की यह टैक्सी अपना अंतिम सफर करेगी.


    ये भी पढ़े-प्रियंका गांधी आज छतीसगढ़ में देंगी कांग्रेस को विक्ट्री का मंत्र, PM मोदी करेंगे दौरा


    बता दें कि कि कुछ दिन पहले ही मुंबई में BEST की डीजल डबल-डेकर बस की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी और अब पद्मिनी प्रीमियर टैक्सी को भी रिटायर होने के कगार पर है, जिससे मुंबईकरों की याद में एक पन्ना छूट गया.


    काली-पाली टैक्सी को 29 अक्टूबर 2003 को ताड़देव आरटीओ में पंजीकृत की गई थी. कल पद्मिनी प्रीमियर की यात्रा समाप्त जाएगी, क्योंकि पद्मिनी प्रीमियर टैक्सियों को दी गई 20 साल तक की जीवन सीमा समाप्त हो गई है. वर्तमान में विभिन्न कंपनियों की टैक्सियां काली-पीली टैक्सियों के रूप में शहरों में चल रही हैं, लेकिन ऐतिहासिक पद्मिनी प्रीमियर टैक्सी का सफर खत्म हो गया है.


    ये भी पढ़े- पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, राष्ट्रीय एकता दिवस में एक लाख लोगों को करेंगे संबोधित


    काली-पीली टैक्सी को माना जाता है मुंबई की शान

    काली और पीली पद्मिनी प्रीमियर टैक्सी, जिसे कभी मुंबई और उसके आसपास इलाकों की शान माना जाता था, मुंबईकरों की पसंदीदा टैक्सी थी, लेकिन अब बदलते समय के साथ आरटीओ ने अपने बाद आई कंपनियों की कारों को टैक्सी के रूप में पंजीकृत करने की अनुमति दे दी है. अब मुंबई सहित देश के अधिकतर शहरों में मोबाइल ऐप पर निजी ओला-उबर टैक्सी की सर्विस है.


    मुंबई की BEST पहल की आखिरी लाल डीजल डबल-डेकर बस को हाल ही में विदाई दी गई थी. अब इस रूट की आखिरी पद्मिनी प्रीमियर टैक्सी को हमेशा के लिए सड़क से गायब हो जाएगी.


    अंतिम पंजीकरण (एमएच-01-जेए-2556) के साथ पद्मिनी प्रीमियर टैक्सी के मालिक अब्दुल करीम ने कहा, ‘यह मुंबई की शान है, और हमारी जान है’. क्लासिक कार प्रेमी डैनियल सेक्वेरा का कहना है कि काली-पीली टैक्सी ने शहर की वास्तुकला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.


    मुंबई में अभी हैं 40 हजार टैक्सियां

    मुंबई में अब करीब 40 हजार काली-पीली टैक्सियां ​​हैं. 90 के दशक में 63 हजार टैक्सियां ​​थीं. मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के नेता महासचिव एल एल क्वाड्रोज ने कहा कि टैक्सी के रूप में पद्मिनी प्रीमियर की यात्रा 1964 में ‘फिएट-1100 डिलाइट’ नामक 1200 सीसी की शक्तिशाली कार के साथ शुरू हुई थी.


    1970 में इस पद्मिनी टैक्सी का मॉडल बदलकर प्रीमियर पद्मिनी कर दिया गया. यह तब तक वैसा ही रहा, जब तक प्रीमियर ऑटोमोबाइल लिमिटेड (PAL) ने 2001 में अपना उत्पादन बंद नहीं कर दिया था.


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728