प्रियंका गांधी आज छतीसगढ़ में देंगी कांग्रेस को विक्ट्री का मंत्र, PM मोदी करेंगे दौरा
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / राज्य ब्यूरो
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नेताओं का दौरा जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा के बाद अब आज 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा करेंगी। इसके बाद दो नवंबर को PM Modi छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले मोदी कांकेर और दुर्ग में में सभा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री चार महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं, इस बीच उन्होंने राज्य की जनता के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत की।
भाजपा ने सुनी 'मन की बात' तो कांग्रेस ने की शिकायत
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ''मन की बात'' कार्यक्रम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। रविवार को भाजपा के नेताओं ने जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में ''मन की बात'' कार्यक्रम सुना, वहीं कांग्रेस ने इसकी शिकाय त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से की है।'मन की बात'' के प्रसारण के बाद नड्डा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अकर्मण्य, अविश्वसनीय और भ्रष्टाचारी सरकार को घर में बैठाने का काम अब करना है। उन्होंने कहा कि हम जोड़ने की बात करते हैं और कांग्रेस के लोग तोड़ने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद