Israel Gaza Attack Live Update:इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में 350 से अधिक लोगों की मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी
नई दिल्ली:- एजेंसी, तेल अवीव इजरायल पर हमास के आतंकियों ने भारी मात्रा में रॉकेट दागे। इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में 350 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजरायल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादी हमले में 908 लोग घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
Simdega News:-बाल विवाह को खत्म करने के लिए`गिरजाघरों में जाकर जागरूक किया
8 Oct 2023
6:11:26 PM
Israel Hamas War: भारत से मिला समर्थन सराहनीयः भारत में इजरायल के राजदूत नोर गिलोन
भारत में इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने कहा कि हम भारत से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से, मुझे फोन करने वाले कुछ मंत्रियों, व्यापारियों और सिविल सेवकों के माध्यम से मिले समर्थन से उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर मिले समर्थन का भी हम सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह समर्थन इसलिए हैं क्योंकि भारत दुनिया का एक महत्वपूर्ण देश है। नोर गिलोन ने कहा कि हम जमीन पर काम करना सही तरीके से जानते हैं। इस मामले में सिर्फ नैतिक और राजनीतिक समर्थन की जरूरत है।
8 Oct 2023
6:02:49 PM
हमास के हमले में 600 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत
हमास ने शनिवार को इजरायल के दक्षिण और मध्य हिस्सों में रॉकेटों की बौछार की थी। वहीं, इजरायल रक्षा बलों (IDF) के प्रवक्ता मेजर लिब्बी वीस ने इस हमले को इजरायल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हमला करार दिया है। इस बीच, समाचार एपी ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि हमास के हमले में अब तक 600 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है।
8 Oct 2023
4:04:46 PM
इजरायल से सही सलामत भारत लौटीं अभिनेत्री नुसरत भरुचा
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा युद्धग्रस्त इजरायल से सही सलामत मुंबई सुरक्षित पहुंच गई है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई वीडियो में एक्ट्रेस नुसरत को काफी हैरान-परेशान देखा जा रहा हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात करने से इनकार कर दिया।
8 Oct 2023
3:59:45 PM
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इजरायल में भारतीयों से सुरक्षित रहने का किया आग्रह
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इजरायल पर हुए हमास हमले के बीच केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को इजरायल में भारतीय नागरिकों से सुरक्षित रहने और किसी भी सहायता की स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क करने का आग्रह किया है।
8 Oct 2023
3:51:21 PM
'प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीय लोगों की एकजुटता का बहुत स्पष्ट संदेश दिया'
समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई वीडियो में भारत में पूर्व इजरायली राजदूत डैनियल कार्मन ने भारत के समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम इतने सारे देशों से मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय समर्थन की बहुत सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीय लोगों की एकजुटता का बहुत स्पष्ट संदेश दिया।
8 Oct 2023
3:15:31 PM
इजरायली सेना और हमास के बीच गोलीबारी तेज, कम से कम 313 फलस्तीन मारे गए
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इजरायल रक्षा बलों (IDF) और हमास के बीच गोलीबारी तेज होने से अब तक कम से कम 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
गाजा पट्टी में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है और कहा है कि गाजा पट्टी में 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,990 अन्य घायल हुए हैं।
8 Oct 2023
3:10:42 PM
इन देशों ने इजरायल में निर्दोष नागरिकों पर बर्बर अत्याचार और हमले की निंदा की
हमास द्वारा इजरायल में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
8 Oct 2023
3:02:24 PM
इजराइल के तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित
इजरायल में तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर (शनिवार) तक निलंबित रहेंगी।एयरलाइन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि अपने यात्रियों और
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद