Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Israel-Gaza conflict।: हमास के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है इजराइल हमास के दस ठिकानों को बनाया निशाना

      

    Israel-Gaza conflict।: हमास के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है इजराइल हमास के दस ठिकानों को बनाया निशाना






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सत्येंद्र कुमार 

    नई दिल्ली:- तेल अवीव।  स्वतंत्र फलस्तीन की मांग कर रहे आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने इजरायल के सात शहरों पर अप्रत्याशित हमला कर दिया। यह हमला शनिवार तड़के किया गया। हमास ने दावा किया कि उसने 7,000 रॉकेट लॉन्च किए।



    इस औचक हमले के बाद इजारायल ने जवाबी कार्रवाई की। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री ने युद्ध की घोषणा कर दी। रॉकेट हमले में 700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


    'ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड' चला रहा इजरायल

    हमास ने हमले की कार्रवाई को आपरेशन अल अक्सा फ्लड का नाम दिया है। वहीं, इजरायल ने जवाबी कार्रवाई को आपरेशन आयरन स्वोर्ड का नाम दिया है। रॉकेट हमले के बाद इजरायल डिफेंस फोर्स पर गाजा पर बमबारी और सैन्य कार्यवाही कर रहे हैं।

    Israel Gaza Attack Live Update:इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में 350 से अधिक लोगों की मौत



    इजरायल डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) ने अपने एक्स हैंडल के जरिए हमास आतंकियों के खिलाफ हुए कार्रवाई की कुछ वीडियो फुटेज रिलीज किए। वीडियो रिलीज करते हुए आईडीएफ ने एक पोस्ट में लिखा, "कल (शनिवार) सुबह 12 बजे से हमास द्वारा इजरायल के खिलाफ शुरू किए गए क्रूर आतंकवादी हमले के जवाब में आईडीएफ ने गाजा में जवाबी कार्रवाई की।"



    हमास के ऑपरेशनल कमांड सेंटर पर आईडीएफ ने किया हमला

    आईडीएफ ने पोस्ट में आगे लिखा,आईडीएफ एयरक्राफ्ट ने 2 आतंकवादियों को निशाना बनाया। समुद्र और सुरक्षा बाड़ के रास्ते इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को आईडीएफ विमानों ने निशाना बनाया। हमने हमास रॉकेट सिस्टम ऑपरेटर्स के एक ऑपरेशनल कमांड सेंटर और इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन से संबंधित एक ऑपरेशनल कमांड पोस्ट पर भी हमला किया।







    एक अन्य पोस्ट में आईडीएफ ने बताया,"आईडीएफ के एयरक्राफ्ट ने गाजा में हमास द्वारा उपयोग किए जाने वाले मस्जिदों के अंदर स्थित दो परिचालन स्थिति कक्षों पर हमला किया।"


    हमास के दस ठिकानों को बनाया गया निशाना

    वहीं, आईडीएफ ने एक पोस्ट में जानकारी दी कि हमने हमास के 10 ठिकानों पर हमला किया, उनमें हमास का खुफिया मुख्यालय और हमास की हवाई सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक सैन्य परिसर भी शामिल था। इसके अलावा हमने इस्लामिक जिहाद से संबंधित हवाई बलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक हवाई हथियार उत्पादन के ठिकानों और आतंकियों के सैन्य हथियार वाले ठिकानों पर हमले किए गए।

    Simdega News:-बाल विवाह को खत्म करने के लिए`गिरजाघरों में जाकर जागरूक किया


    गाजा में कई इमारतें हुईं नष्ट 

    इजरायल सैनिकों के जरिए हवाई हमले के बाद कई इमरातें नष्ट हो गए। जानकारी के मुताबिक, अब तक 313 फिलिस्तीन नागरिकों की मौत हो चुकी है।


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

         

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728