पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, राष्ट्रीय एकता दिवस में एक लाख लोगों को करेंगे संबोधित
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / PTI
अहमदाबाद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर होंगे, इस दौरान उनका कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ये भी पढ़े- आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे को लेकर पीएम मोदी ने किया ऐलान, हादसे में 6 यात्रियों की मौत, 18 लोग घायल.
एक लाख लोगों को करेंगे संबोधित
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालु शहर के पास एक सार्वजनिक सभा में लोगों को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
ये भी पढ़ें- केरल ब्लास्ट की भयानक सच ,पहले धमाका फिर किया फेसबुक लाइव बाद में सरेंडर!
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि खेरालु में मेगा रैली में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। BJP ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पीएम मोदी मेहसाणा जिले के खेरालू तालुका के दाभोड़ा गांव में 4,778 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे। 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए नर्मदा जिले में होंगे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद