SITAMARHI NEWS:- प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली चार नाबालिग छात्राएं लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:-भारत-नेपाल सीमा के पास सोनबरसा क्षेत्र के मुजौलिया बाजार स्थित आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल के हॉस्टल से चार नाबालिग छात्राएं एक साथ लापता हो गई हैं। इनमें से तीन झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले तथा एक सीतामढ़ी जिले के ही बैरगनिया की रहने वाली हैं। चारों बीते दो अक्टूबर से ही लापता हैं। ये अपने घर भी नहीं पहुंची हैं।
यह भी पढ़े- Israel-Gaza conflict।: हमास के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है इजराइल हमास के दस ठिकानों को बनाया निशाना
अभी तक इस मामले में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई थी। इस बीच शनिवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
FIR दर्ज करने में जुटी पुलिस
एसडीपीओ सदर रामा कृष्णा ने बीते रात करीब 10 बजे फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर जांच के लिए निकले हैं। यह स्कूल सोनबरसा थाना क्षेत्र में है।
बाईट, सोनबरसा थाना अध्यक्ष
बाईट ,मनोज कुमार तिवारी ,एसपी
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद