Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    क्या केजरीवाल भी जायेंगे जेल ? ईडी ने भेजा केजरीवाल को नोटिस नई शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए

         

    क्या केजरीवाल भी जायेंगे जेल ? ईडी ने भेजा केजरीवाल को नोटिस नई शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार  

    नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है । अब शराब घोटाले की आंच  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गया।  प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल नोटिस भेजा है।  दो नवंबर को पूछताछ के लिए  इससे पहले मुख्यमंत्री को सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी। 


    ये भी पढ़े-Israel-Hamas war:-गाजा में काफी अंदर तक घुसी इजरायली सेना, महिला सैनिक को आजाद कराया




    आप को खत्म करना केंद्र का मकसद: सौरभ भारद्वाज 

    मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की साजिश है। इसके लिए केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सरकार किसी भी तरीके से फर्जी केस बनाकर अरविंद केजरीवाल को बंद  करना चाहती है और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है।


    यह भी पढ़ें: -भारत के प्रधान मोदी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के आगे लांच करेंगे मेरा युवा भारत संगठन


    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इसे सत्य की जीत बताया

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज दिल्लीवासियों के जीवन में दशहरा दिवस है जब सच्चाई की जीत हुई है और जल्द ही दिल्ली को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन का स्वागत किया है और कहा है कि यह सच्चाई की जीत का दिन है।


    आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत खारिज कर दी तो इससे भाजपा के शराब घोटाले के आरोप सही साबित हो गए और केजरीवाल को ईडी का समन, केजरीवाल टीम के जेल जाने के साथ भ्रष्टाचार की गाथा को अंजाम तक ले जाने का अंतिम कदम है। इससे पहले 16 अप्रैल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


    ये भी पढ़े- शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत


    आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है

    नौ घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सीएम ने तब कहा था कि वो (केंद्र) लोग आप को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।  शराब घोटला पूरी तरह फर्जी है।


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728