Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Delhi Air Pollution Update:-जानें कब मिलेगी दिल्ली वालो को जहरीली हवा से कब मिलेगा छुटकारा?

      



    Delhi Air Pollution Update:-जानें कब मिलेगी दिल्ली वालो को जहरीली हवा से कब मिलेगा छुटकारा?






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चौधरी  


    नई दिल्ली:-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में विकट हो चली वायु प्रदूषण  की समस्या ने लोगों की तौबा करा दी है. दिनभर छाई रहने वाली धुंध की सफेद चादर की वजह से अब लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर प्रदूषण की इस समस्या से छुटकारा कम मिलेगा. तो हम आपको बता दें क आने वाले एक-दो दिन के भीतर दिल्लीवासियों को पूर्वी हवा से ऑक्सीजन मिल सकती है. 


    यह खबर भी पढ़ें- Indian Railways:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें अब मिलेगी भारतीय रेल में कंफर्म टिकट


    जहरीले धुएं के दिल्ली से बाहर ही रोक देगी पूर्वी हवा

    दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में इस समय हवा का गहरा दबाव बन रहा है. इन दोनों ही स्थितियों के असर से दिल्ली में पिछले कई दिनों से ठहरी हवा को गति मिल सकती है. हालांकि पूर्वी हवा की गति ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. पूर्वी हवा की यह गति दिल्ली में दमघोंटू माहौल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मददगार साबित होगी. मौसम संबंधी प्राइवेट संस्था स्काईमेट के प्रवक्ता महेश पलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे दबाव का असर काफी व्यापक हो सकता है. क्योंकि इस दौरान पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की परिस्थितियां बन रही हैं, जिसकी दिशा चीन की तरफ नजर आ रही है. 


    यह खबर भी पढ़ें- चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, आधा दर्जन लोग घायल


    उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के आसार

    स्काईमेट प्रवक्ता ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के आसार बन सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से पूर्वी हवा चलने लगेंगी, जो पंजाब और परियाणा से आ रहे पराली के धुए को दिल्ली से बाहर ही रोक देगी. आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में इस समय प्रदूषण गंभीर से अति-गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 400 के पार चला गया है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. 



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728