Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Indian Railways:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें अब मिलेगी भारतीय रेल में कंफर्म टिकट

      

    Indian Railways:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें अब मिलेगी भारतीय रेल में कंफर्म टिकट








    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली:-  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. खबर ऐसी है कि सुनने वाले खुशी से उछल पड़ेंगे. दरअसल, भारतीय रेलवे जो योजना लेकर आया है, उसके अनुसार वेटिंग टिकट अब गुजरे दिन की बात हो जाएगी. क्योंकि इंडियन रेलवे सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट देने की तैयारी कर रहा है. मतलब साफ है कि अब आपको कंफर्म टिकट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए रेलवे ने एक टाइम लिमिट भी तय कर दी है. निर्धारित टाइम लिमिट के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अपनी-अपनी सीटों पर आराम से बैठकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. 


    ये भी खबर पढ़े-सीतामढी में लोजपा द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया


    वर्तमान में हर साल 800 करोड़ लोग ट्रेनों में सफर करते हैं


    एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में हर साल 800 करोड़ लोग ट्रेनों में सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे मेल, पैसेंजर और सबअरबन समेत 10,748 ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इन 800 करोड़ यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या कंफर्म टिकट का न मिल पाना है. जिसके चलते लोगों को वेटिंग टिकट में सफर करना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्रियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 2027 तक सभी को कंफर्म टिकट देने की योजना बनाई है. रेलवे ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है. 


    ये खबर भी पढ़े- दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस के बाद वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 यात्री घायल


    रेलवे की योजना में हर साल एक हजार करोड़ यात्रियों को यात्रा कराना शामिल


    दरअसल, रेलवे की योजना में हर साल एक हजार करोड़ यात्रियों को यात्रा कराना शामिल है. रेलने इन 200 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों के लिए 3000 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत ट्रैकों की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने से लेकर तमाम बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि रेलवे का उदेश्य सभी यात्रियों के सुगम व सुविधाजनक यात्रा कराना है. 


    सात माह में 390 करोड़ ने किया सफर


    अप्रैल से अक्‍तूबर के बीच सभी ट्रेनों में कुल 390.20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया

    इनमें ज्‍यादातर संख्‍या नॉन एसी एसी यानी स्‍लीपर और जनरल क्‍लास के यात्रियों की रही

    नॉन ऐसी में 372 करोड़ यात्रियों ने सफर किया

    यह ट्रेनों में सफर करने वाले कुल यात्रियों का 95.3 प्रतिशत है

    कुल यात्रियों में एसी क्लास में 18.2 करोड़ ने यात्रा की

    यह रेलवे के सभी क्लासों में सफर करने वालों के मुकाबले महज 4.7 प्रतिशत है.



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728