केजरीवाल से पूछताछ से पहले ईडी ने आप मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापा मारा
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / विवेक श्रीवासतव
नई दिल्ली :- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी से दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी हुई है। राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही तलाश शुरू हो गई। उनसे जुड़े नौ परिसरों पर छापेमारी चल रही है।
आप मंत्री राजकुमार आनंद के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है और बाहर सुरक्षा बल मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किे गए वीडियो में हथियारबंद सुरक्षा गार्ड आप मंत्री के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।
आज सीएम केजरीवाल से होगी पूछताछ
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करेगा। ईडी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। केजरीवाल को आज दिन में 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद