Jharkhand Crime News: - झारखंड में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल, शहर में हड़कंप
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो
रांची::-झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल हो गया है, जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है. बता दें कि उन्हें निकालकर इलाज के लिए रांची भेजा गया है, जिसमें अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल और टांटो थाना क्षेत्र की सीमा पर एक बार फिर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. बता दें कि यह घटना गुरुवार सुबह हेस्साबांध गांव के पास स्थित जंगल की है. वहीं घायल जवान का नाम मोहम्मद हजरत बताया जा रहा है. उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. फिलहाल वह रांची के मेडिका में भर्ती हैं. आईजी होमकर (ऑपरेशन) उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायल जवान के बारे में जानकारी ली.
ये भी खबर पढ़े -पटना में लिव इन में रह रहे डबल हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल
नक्सलियों ने बड़ी प्लानिंग के साथ दिया घटना को अंजाम
आपको बता दें कि घटना की जानकारी देते हुए एजी होमकर ने बताया कि सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर पुलिस द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सीआरपीएफ 174 बटालियन के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गये. घटना के बाद घायल जवान को रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया.
ये भी खबर पढ़े -Jammu-Kashmir:-सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में डांगरी-कांडी हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया.
इसके साथ ही आपको बता दें कि जिस इलाके में उनकी स्थिति स्थिर है वहां नक्सलवाद को खत्म करने के लिए काफी समय से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. वहीं खुद को बचाने के लिए नक्सली अक्सर इस तरह से आईडी लगाते हैं, लेकिन हमारे जवानों का हौसला बुलंद है और हम इसी तरह से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाते रहते हैं.
यह खबर भी पढ़ें- आज शाम तक पूरा होगा ऑपरेशन सिल्कयारा, टनल के अंदर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम.
वहीं घायल जवान का नाम मोहम्मद हजरत बताया जा रहा है. उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. फिलहाल वह रांची के मेडिका में भर्ती हैं. आईजी होमकर (ऑपरेशन) उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायल जवान के बारे में जानकारी ली. आपको बता दें कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग डरे हुए भी हैं.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद