पटना में लिव इन में रह रहे डबल हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
पटना: - में खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में लिव इन में रह रहे जोड़े की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उनके शव दूसरे गांव मदारीपुर बहेरी में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव (46) और शारदा देवी (42) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस का अग्र भाग, खोखा और खून के धब्बे मिले हैं। अचानक दो शवों के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
यह खबर भी पढ़ें- दिल्ली की 1600 कच्ची कालोनी पर गहराया रजिस्ट्री का संकट ,नहीं बना सकेंगे फलोर पर फलोर ,जानिए क्या है RERA का नया नियम
पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स, पटना भेज दिया गया है। देर शाम तक दोनों के परिवार में से किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
ये भी खबर पढ़े -Jammu-Kashmir:-सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में डांगरी-कांडी हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया.
पति को छोड़ राजेंद्र के साथ रह रही थी शारदा
बताया जाता है कि राजेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनकी दो पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, शारदा की शादी महेशपुर गांव निवासी प्रसिद्ध यादव से हुई थी। हालांकि, पांच वर्ष पूर्व उसने पति को छोड़ दिया था। तब से राजेंद्र और शारदा पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। चर्चा थी कि उन्होंने मंदिर में शादी भी कर ली थी, परंतु शारदा ने पति से कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया था। राजेंद्र ने अपनी एक बीघा जमीन भी शारदा के नाम कर दी थी।
यह खबर भी पढ़ें- आज शाम तक पूरा होगा ऑपरेशन सिल्कयारा, टनल के अंदर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम.
ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को दी सूचना
गुरुवार की सुबह ग्रामीण सुबह की सैर करने मदारीपुर गांव के बाहर सड़क पर निकले थे। तभी उनकी नजर सड़क पर पड़े खून के धब्बों और खोखे पर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इधर-उधर देखना शुरू किया तो पानी भरे गड्ढे में राजेंद्र और शारदा के शव उपलाते दिखे। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल राजेंद्र के घर से कुछ ही दूरी पर है। ऐसा माना जा रहा है कि राजेंद्र और शारदा देर रात घर लौट रहे थे, तभी उनकी हत्या की गई। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस घर से दोनों को बुला कर हत्या किए जाने का भी संदेह जता रही है।
जमीन या पारिवारिक रंजिश
ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र और शारदा की पहली शादियों से एक-एक संतान है। उन दोनों को पांच वर्षों में कोई संतान नहीं हुई। पुलिस के संदेह के घेरे में दोनों के परिवार हैं। शारदा को जमीन दिए जाने के मसले पर भी छानबीन की जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद