Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Delhi Air Pollution:- राजधानी दिल्ली का दम घुट रहा है, यहां की हवा जहरीली हो गई है, ये हैं राजधानी के सबसे प्रदूषित इलाके.

         

    Delhi Air Pollution:- राजधानी दिल्ली का दम घुट रहा है, यहां की हवा जहरीली हो गई है, ये हैं राजधानी के सबसे प्रदूषित इलाके.






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण विकराल रूप धारण कर चुका है. आलम यह है कि पूरा दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है. हवा में खुले जहर के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, घबराहट, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह के हालातों में डॉक्टरों नें सांस और दिल के मरीजों को खास अहतियात बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों ने ऐसे मरीजों को घर में ही रहने एडवाइज दी है. हालांकि वायु प्रदूषण से पार पाने के लिए दिल्ली सरकार के कई बड़े कदम उठाए हैं, लेकिन नतीजा अभी तक ढाक के तीन पात ही रहा है. 


    यह खबर भी पढ़ें- सीतामढी जिले के सभी डाटा ऑपरेटरों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बिचौलियों एवं अधिकारियों द्वारा डाटा ऑपरेटरों का किया जा रहा है शोषण


    दिल्ली की हवा में घुल रहा जहर

    दिल्ली में आज यानी मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 440 दर्ज किया गया. इसके अलावा अलीपुर इलाके में आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 ( बहुत खराब श्रेणी में ) रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही सीआरआरआई मथुरा रोड पर एक्यूआई 407 रहा और डीटीयू इलाके में एक्यूआई 416 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद खराब कैटेगिरी में आता है. आपको बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए ऑड-ईवन नियम लागू करने का आदेश जारी किया है.


    यह खबर भी पढ़ें- Delhi Civil Deffence: -दिल्ली सरकार के गलत निति ,सिविल डिफेंस के जवान गाड़ियों साफ करने के लिए हुए मजबूर


    इससे पहले सरकार ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ अभियान की भी शुरुआत की थी. जबकि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण को भी लागू क दिया गया है. 


    दिल्ली का ये इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित- 

    जहांगीरपुरी में 458 एक्यूआई (458 AQI in Jahangirpuri)

    वजीरपुर में 455 एक्यूआई (455 AQI in Wazirpur)

    पटपड़गंज में 453 एक्यूआई (453 AQI in Patparganj)

    पंजाबी बाग में 450 एक्यूआई (450 AQI in Punjabi Bagh)

    आरके पुरम में 447 एक्यूआई (447 AQI in RK Puram)

    रोहिणी में 445 एक्यूआई (445 AQI in Rohini)

    मुंडका में 439 एक्यूआई (439 AQI in Mundka)

    आनंद विहार में 433 एक्यूआई (433 AQI in Anand Vihar)

    डीटीयू में 398 एक्यूआई (398 AQI in DTU)

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 362 एक्यूआई (362 AQI at Jawaharlal Nehru Stadium)


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728