Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस के बाद वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 यात्री घायल

       

    दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस के बाद वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 यात्री घायल






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सत्येंद्र कुमार 

    इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा रेल हादसा हुआ है. दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में आग लग गई. अगलगी की ये घटना ट्रेन के एस 6 कोच की है. इस हादसे में 19 रेल यात्री घायल हुए हैं. हादसे के शिकार होने वाले रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार और यूपी के अलग-अलग जिलों में जा रहे थे. जख्मी होने वाले लोगों में दो पूर्वी यूपी और एक राजस्थान का यात्री शामिल है.


    ये खबर भी पढ़े--चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, आधा दर्जन लोग घायल


    जख्मी हुए 11 रेल यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है वहीं 8 रेल यात्रियों को मुख्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. ट्रेन की एस 6 कोच में किन कारणों से आग लगी है, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक की है.


    मालूम हो कि इससे पहले इटावा में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (02570) में आग लग गई थी. ट्रेन का S-1 कोच पूरी तरह जल गया था. ट्रेन में आग लगने और चलती ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई थी. उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इटावा में ये हादसा सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे हुआ था.

    ..



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728