Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढी में लोजपा द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया

          

    सीतामढी में लोजपा  द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 


    सीतामढ़ी :- माता जानकी जन्मस्थली पुनौरा धाम के नजदीक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा के अध्यक्षता में सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर शर्मनाक बयान के खिलाफ पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद चिराग पासवान जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।


    ये खबर भी पढ़े- दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस के बाद वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 यात्री घायल


    ज़िला अध्यक्ष ऋषिकेश झा ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान जी के कारण 2020 के विधान सभा चुनाव मे मिली शिकस्त से वो अपना विश्वास खो चुके है और यही कारण है कि ना तो उनसे बिहार संभल रहा है और अब उनकी जुबान और बुद्धि भी संतुलन खो चुकी है। इनका नाश तय है और अगले मुख्यमंत्री के रूप मे चिराग पासवान जी को ही जनता चुनेगी ताकि बिहार का विकास हो सभी का सम्मान हो।



    ये खबर भी पढ़े--चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, आधा दर्जन लोग घायल


    महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुन्नी बबन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के दोनों सदन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर नारी शक्ति माता जानकी समेत संसार के सभी महिलाओं का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब वो बुजुर्ग हो गए हैं मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रह रहा है उन्हें अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है। अगर वे चिकित्सीय उपचार में समक्ष नही है तो सीतामढ़ी लोजपा (रा) की महिला प्रकोष्ठ दान चंदा इकठ्ठा कर ईलाज करवाएगी। नारियों का अपमान मुख्यमंत्री बंद करे अन्यथा यह नारी शक्ति अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को सबक सिखा देगी।


    ये  खबर भी पढ़े- BREAKING :- दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस की दो बोगियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.


    मौके पर हरिनारायण पासवान,शशांक बलवंत मिश्रा,राहुल कुमार झा,रामाशंकर कुमार,इंदल पासवान,बलवीर सिंह,मुकेश सिंह, अलोक कुमार साह,विजय पासवान,पंकज कुमार,जयब्रत झा,राहुल कुमार, मुन्नी देवी, रेणु देवी,रूबी देवी,संतोष कुमार सिंह,प्रणव कुमार साह,विनीत कुमार,सुरेश पासवान, अजय सहनी,उदय कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728