Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी। अयोध्या में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट बनकर तैयार हैं.

    मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी। अयोध्या में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट बनकर तैयार हैं.







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दिनेश जायसवाल 

    नई दिल्ली:- भगवान श्री राम के बाल स्वरुप रामलला की मूर्ति  प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या नगरी में तैयारी तक़रीबन पूरा होने वाला है . इस समारोह को लेकर अयोध्या में  जमीन से लेकर आसमान तक जोरो शोरो से  तैयारी चल रही है. 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसम्बर को अयोध्या को बड़ी सौगात देने जा रहे है . इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया. पीएम मोदी के आने से पहले सुरक्षा चाक चौबंद है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है.  उससे पहले ही अयोध्या में बडे पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अयोध्या एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है. यहां पर कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने वाला है. वहीं, दूसरी ओर अयोध्या में मॉडल रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है.


    ये भी पढ़े- उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, रेल और हवाई मार्ग हुए प्रभावित.


     अयोध्या का रेलवे स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा. अयोध्या उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन होने जा रहा है जो पूरी तरह से एसी युक्त होगा. नए स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा. यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग प्रावधान रखा गया. स्टेशन परिसर में 12 लिफ्ट, 12 एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, सिक रूम, शिशु देखभाल कक्ष आदि की व्यवस्था की गयी है.


     तीन मंजिल का स्टेशन 

    इस रेलवे स्टेशन में प्राकृतिक रोशनी की सुविधा के लिए स्काई लाइट के साथ ट्रिपल ऊंचाई वाले एट्रियम प्रदान किए गए हैं. इसके साथ ही ग्राउंड और प्रथम तल दोनों स्तरों पर प्रतीक्षालय उपलब्ध कराए गए हैं. वहीं,  यात्रियों के रूकने के लिए रिटायरिंग रूम (28 बिस्तर), महिला छात्रावास (32 बिस्तर), जेंट्स छात्रावास (44 बिस्तर) आदि के लिए नामित किया गया है. लगभग 60000 यात्रियों के आगमन की यहां व्यवस्था की गई है. विशेष दिन में यह एक लाख भी हो सकती है.


    अयोध्या एयरपोर्ट


    समुद्र तल से 335 फीट की ऊंचाई पर श्री राम एयरपोर्ट का पहला फेज बनकर तैयार है. 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जनता को समर्पित करेंगे. उसके बाद से इसका कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो जाएगा. फिलहाल यहां से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू हो रही है़. इसके साथ ही अयोध्या से अहमदाबाद, मुम्बई, बंगलौर, कोलकता और लखनऊ के लिए भी उड़ाने शुरू होंगी.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728