Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, रेल और हवाई मार्ग हुए प्रभावित.

    उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, रेल और हवाई मार्ग हुए प्रभावित.







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र अंजली कुमारी 

    नई दिल्ली :- उत्तर भारत में कोहरा और सर्दी कहर  बढ़ता जा रहा है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. उधर मध्य प्रदेश और बिहार में भी ठंड से लोग परेशान हैं. कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात ठप सा हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम और बढ़ेगा. कोहरे के चलते दिल्ली में 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक देरी से चल रही है. वहीं कोहरा का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है और 271 फ्लाइट्स पर इसका असर पड़ा है. वहीं करीब डेड़ दर्जन उड़ानों को रद्द किया गया है. जबकि एक फ्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा है. वहीं 191 उड़ानें लेट हुई हैं.

    ये भी पढ़े- शिलान्यास के तीन साल बाद भी केजरीवाल सरकार पैदल पार पथ नहीं बनवा सकी।


    दिल्ली में चलेगी शीतलहर

    मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज (शुक्रवार) से ठंड बढ़ेगी. तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर चलने की भी संभावना है. प्रादेशिक मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. जबकि 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कल यानी शनिवार की सुबह तक उत्तर और मध्य भारत में घना कोहरा रहने की संभावना है. बता दें कि पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है. बुधवार को सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहा.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728