Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारतीय सेना ने जम्मू के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया

    भारतीय सेना ने जम्मू के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / जितेन्द्र सिंह 

    जम्मू :- के सीमावर्ती अखनूर सेक्टर के खौड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात को पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की नडाला पोस्ट के पास से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने की कोशिश की। इसे भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने विफल कर दिया है। सेना के अनुसार इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। हालांकि, उनके साथी भागते समय शवों को भी घसीट ले गए।


    ये भी पढ़े-आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी


    सेना से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की रात को सेना ने अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे। इस पर सेना की तरफ से पहले चेतावनी दी गई। जब घुसपैठिये नहीं रुके तो भारतीय सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की। सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की संख्या चार से अधिक थी। उनमें से दो को को भारतीय सेना ने मार गिराया, और अन्य वापस भागने में कामयाब रहे। वे भागते के साथ मारे गए दोनों घुसपैठियों के शवों को भी घसीटते हुए ले जाने में कामयाब रहे।


    ये भी पढ़े- सूरत में दो बसों की टक्कर में एक की मौत, नौ घायल


    सेना के अनुसार घुसपैठियों ने घुसपैठ से पहले भारतीय सेना का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान की नडाला पोस्ट के पास सरकंडों में आग लगा थी। लेकिन, भारतीय सेना ने पूरी चौकसी से घुसपैठ को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने खंगाले जंगल, घरों में भी जांच हेलिकॉप्टर व ड्रोन की भी ली जा रही मदद


    पुंछ के सुरनकोट में सैन्य वाहनों पर हमले के बाद से पुंछ और राजोरी के जंगली इलाकों में तलाशी अभियान भी जारी है। सुरक्षा बल थन्नामंडी, डीकेजी, दरहाल और मंजाकोट के जंगल खंगाल रहे हैं। घने जंगलों में हेलिकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।


    सूत्रों के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, सीआरपीएफ व पुलिस की एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह और सेना के राष्ट्रीय राइफल के कमांडर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। याद रहे कि वीरवार को पुंछ हमले के तत्काल बाद थन्नामंडी के डीकेजी के जंगल सुरक्षा बलों ने से लिए थे। डीकेजी से लगते मंजाकोट और दरहाल के जंगलों के आसपास भी घेराबंदी कर दी थी, जोकि शुक्रवार को भी जारी रही।


    ये भी पढ़े-रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या में उतरेंगे 100 से ज्यादा विमान


    सुरक्षा बल लोगों के घरों में भी छानबीन कर रहे हैं ताकि आतंकी हमला करने वाले आतंकी भाग न सकें। सूत्रों के अनुसार थन्नामंडी के डीकेजी, शाहदरा शरीफ, भंगाई के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। उधर, राजोरी-थन्नामंडी-बफलियाज सड़क पर यातायात शुक्रवार को भी बंद रहा। हमले के बाद से सड़क पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही पर शुक्रवार को भी बंद रही। अभी सैन्य वाहनों का ही आना-जाना है। कुछ दिन तक मार्ग पर यातायात बंद रहने की संभावना है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728