भारतीय रेल की इस फाटक की वजह से बढ़ रहा है दिल्ली में प्रदुषण ,लोग रो रहे है खून के आंसू
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / विवेक श्रीवास्तव
नई दिल्ली :- भारतीय रेल बाहरी दिल्ली में रहने वालो लोगो को रुला रही है खून के आसू इसके वजह है रेलवे की तिन फाटक जो अमूमन रोज 18 घंटे बंद ही रहती है .इसके वजह से यंहा रहने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ,साथ ही समय की भी वर्वादी हो रही और प्र्दुष्ण भी बढ़ता है . किराड़ी, घेवरा और नरेला की ऐसी रेलवे फाटक हैं, जहां रोज हजारों वाहन आवागमन करते हैं। तीनों रेलवे फाटक पर रोज 90 से 138 ट्रेनें गुजरती हैं। एक ट्रेन गुजरने के दौरान छह से आठ मिनट तक यातायात रोका जाता है। ऐसे में 24 घंटे में नौ घंटे से लेकर 18 घंटे तक अलग-अलग फाटक पर यातायात बंद रहता है।
ये भी पढ़े- भारतीय सेना ने जम्मू के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया
यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने की बात कई वर्षों से हो रही है। योजना भी तैयार कर ली गई है। इस वर्ष सितंबर में योजना को धरातल पर उतारने की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि निर्माण संबंधी फाइल अलग-अलग विभागों की अनुमति का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद