Sitamarhi News:-लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दो नेता आपस में भिड़े
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:- में इन दिनों भले ही ठंड पड़ रही हो लेकिन राजनीतिक गलियारों में माहौल बेहद गर्म है। लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दो नेता आपस में भिड़ गए हैं। एक ओर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर है . जो जदयू से सांसद सीट की दावेदारी कर रहे तो दूसरी ओर पूर्व सांसद अर्जुन राय है , जो राजद से सांसद के टिकट की दावेदारी कर रहे है।
Sitamarhi News:- प्रशिक्षु जीएनएम को बदमाशों ने चाकू मार कर घायल किया
आपको बता दें कि पहले अर्जुन राय ने देवेश चंद्र ठाकुर को सेल्फ डिक्लेयर्ड कैंडिडेट कह दिया था। इसके बाद देवेश चंद्र ठाकुर ने अर्जुन राय को बाहरी नेता कह दिया। इसके अलावा उन पर अर्जुन राय ने ओबीसी के अपमान करने का भी आरोप लगाया है। इसके जवाब में अर्जुन राय ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर देवेश चंद्र ठाकुर को महाराष्ट्र का व्यापारी बता दिया। दोनों के बीच जारी सियासी घमासान ने सीतामढ़ी के राजनीतिक गलियारों में पारा चढ़ा दिया है। सुनिए पूर्व सांसद अर्जुन राय ने विधान परिषद के सभापति पर क्या कुछ कहा...
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद