Sitamarhi News:-पीएम मोदी ने देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या से माता सीता की नगरी सीतामढी के लिए रवाना किया.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी :- श्री राम की नगरी अयोध्या से सीता की नगरी करीब 9:30 बजे पहुंची । आज गाड़ी संख्या 05558 अमृत भारत स्पेशल ट्रेन गाड़ी के पहुंचते ही पूरा स्टेशन परिसर जय जय सियाराम के नारों से कुंज उठा। अमृत भारत स्पेशल ट्रेन को देखने आए हजारों लोग इसके गवाह बने स्वागत में आए स्थानीय जदयू सांसद सुनील कुमार पिटू, नगर विधायक मिथिलेश कुमार, विधान पार्षद रेखा देवी ,विधायक गायत्री देवी, मोतीलाल प्रसाद, अनिल कुमार, पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, बैजनाथ प्रसाद, , द्वारा अमृत भारत स्पेशल गाड़ी का स्वागत कर सीतामढ़ी से जनकपुर होते हुए दरभंगा के लिए रवाना किया गया। वहीं दूसरी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के निरीक्षण में आए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर से जनरल मैनेजर अनिल कुमार खंडेवाल, डीआरएम विनय श्रीवास्तव, सी टी आर ओ धीरेंद्र कुमार, जीएम के सेक्रेटरी सुमन कुमार सिंह, सीनियर डीएसटी राहुल देव, एस डी ओ एम निलेश कुमार अमृत भारत स्पेशल ट्रेन की गवाह बने।
Sitamarhi News:-लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दो नेता आपस में भिड़े
मिथिलांचल वासियों के लिए दरभंगा से अयोध्या भाया सीतामढ़ी पुश-पुल तकनीक से बनी ट्रेन की शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम की नगरी अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर सीता की नगरी के लिए रवाना किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार यह भारत की नई रंगों वाली ट्रेन, वन्दे भारत की तरह दिखने और लगभग उसी तरह की तकनीक से बनी है। गाड़ी संख्या 15557 /58 दरभंगा आनंद विहार जो गाड़ी दरभंगा से सीतामढ़ी के रास्ते अयोध्या होते हुए आनंद विहार के लिए सप्ताह में दो दिन रेलवे द्वारा निर्धारित किया गया है।
यह नॉन एसी ट्रेन आम लोगों के लिए होगी इसमें स्लीपर क्लास और जनरल कोच को शामिल किया गया है। जिसमें बीस पैसेंजर कोच और दो एसएलआर कोच शामिल है। अत्याधुनिक तकनीक से बनी हाई स्पीड से चलने वाली इस पुश-पुल ट्रेन में कम बजट में लोग सफर कर सकतें है।रूट की अगर बात करें तो दरभंगा से वाया सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ के रास्ते अयोध्या होते हुए आनंद विहार जाएगी ।अत्याधुनिक तकनीक से बनी इस ट्रेन के कोच के आगे और पीछे पॉवरफुल इंजन लगे हैं जिसकी वजह से इस ट्रेन का नाम पुश-पुल रखा गया है। यह ट्रेन 110 किलोमीटर की रफ्तार से चलाई जाएगी। जिसका फायदा यह होगा कि कम समय मे रेलयात्री लंबी दूरी की यात्रा पुरी कर सकेंगे। इसके साथ ही रिवर्सल वाले स्टेशन पर इंजन को बदलने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
Sitamarhi News:- प्रशिक्षु जीएनएम को बदमाशों ने चाकू मार कर घायल किया
अमृत भारत स्पेशल ट्रेन आने को लेकर पूरे स्टेशन परिसर को फूल माला एवं लाइटिंग के साथ सजाया गया था। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर अतिथियों के लिए पंडाल लगाकर स्टेज बनाया गया था। जैसे ही अयोध्या से आए श्रद्धालु भक्त एवं युवा वर्ग गाड़ी से उतरे सीता की धरती पर उपस्थित सिया के दुलारे युवाओं में जोश दोगुना हो गया और जय सियाराम के जय घोष से पूरा परिसर सियाराम में हो गया। जनरल मैनेजर की स्पेशल ट्रेन शाम 6:00 बजे ही स्टेशन परिसर पर आकर लग गई और उसके इंतजार में सारे अधिकारी स्टेशन पर तैनात रहे। जहां तक सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो सुरक्षा व्यवस्था में जीआरपी प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह एवं आरपीए प्रभारी अनिता कुमारी पूरे दल बल के साथ स्टेशन परिसर पर तैनात । वही अमित भारत स्पेशल ट्रेन आने की सूचना पर तैनात थे .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद