Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    तकनीकी ज्ञान एवं वैज्ञानिक कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है।

    तकनीकी ज्ञान एवं वैज्ञानिक कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है।







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र रईस अहमद/बिहटा


    पटना:- आईआईटी पटना में तीन वर्षीय अंडरग्रैजुएट छात्रों के कैंपस इमर्सन एवं फ्रेशर्स पार्टी स्पंदन 2023 में छात्रों को संबोधित करते हुए आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टी एन सिंह ने कहा आज के इस गतिशील युग में शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता का प्रशिक्षण भारत को एक अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक है।

    तकनीकी ज्ञान एवं वैज्ञानिक कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है।


    ये भी पढ़े-साप्ताहिक राशिफल 25-31 दिसंबर:- जानिए इस सप्ताह का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?


    विगत दिनों से आईआईटी पटना में कैंपस इमर्शन प्रोग्राम जो 19 से 30 दिसंबर तक आयोजित हो रहा है, इस प्रोग्राम में खेलकूद यथा क्रिकेट, वॉलीबॉल फुटबॉल, रेस,  बैडमिंटन जैसे खेलकूद के साथ प्रथम सेमेस्टर  परीक्षा का भी आयोजन होगा एवं उनमें असाधारण प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को सम्मानित भी किया गया । इसी क्रम में 24 दिसंबर को यह स्पंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कि सभी छात्रों के लिए एक यादगार पल रहा, इस अवसर पर मिस्टर और मिसेश फ्रेशर्स का भी अवार्ड दिया गया. इस कैंपस इमर्सन प्रोग्राम में करीब 1000 से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं जो देश के विभिन्न लगभग 28 राज्यों से हैं। 


    स्पंदन 2023 के मुख्य अतिथि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर टी एन सिंह थे,  इस अवसर पर डीन एकेडमी प्रोफेसर एके ठाकुर , एसोसिएटेड डीन यूयूजी डॉ नूतन तोमर, एडीन रिसोर्सेस डाक्टर आसिफ इकबाल, ए डीन डॉक्टर अनूप केशरी, कंप्यूटर्स साइंस इंजीनियरिंग के हेड डॉ राजीव मिश्रा, स्प्रोर्ट्स हेड डॉ कुलदीप सिंह पटेल, माइक्रोटेक ग्रुप के महासचिव श्री नीरज राजहंस सहित आई आईटी पटना के कई वरिष्ठ अधिकारी,  प्रोफेसर्स एवं स्टाफ तथा लगभग सभी हाइब्रिड प्रोग्राम के छात्र उपस्थित हैं।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728