Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Ram temple inauguration ceremony in Ayodhya:-भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल जनकपुर धाम से 20 जनवरी को आयेंगे अयोध्या में विशेष उपहार

    Ram temple inauguration ceremony in Ayodhya:-भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल जनकपुर धाम से 20 जनवरी को आयेंगे अयोध्या में विशेष उपहार






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र सुनील कुमार 

    अयोध्या:- में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है. यही उत्साह देश के बाहर भी है. हमारे पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर कर रहे हैं. ऐसी खबर है कि प्रभु राम के ससुराल से उनके कुछ सामान भेजा जा रहा है. नेपाल की ओर से अगले माह अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए विभिन्न प्रकार के आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयां भेजा जाएगा. रविवार मीडिया में आई खबर में इस तरह की सूचना आई है. इन वस्तुओं को भेजने के लिए जनकपुर धाम-अयोध्या धाम यात्रा का आयोजन किया जाएगा. 


    ये भी पढ़ें: -तकनीकी ज्ञान एवं वैज्ञानिक कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है।



    जानकी मंदिर रामरोशन दास वैष्णव के संयुक्त महंत का कहना है कि यात्रा 18 जनवरी को शुरू होकर 20 जनवरी को संपन्न होगी. ये सभी वस्तुएं उसी दिन श्रीराम मंदिर न्यास को दी जाएंगी. मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी होगा. जनकपुरधाम से आरंभ होने वाली यात्रा जलेश्वर नाथ, मलंगवा, सिमरौनगढ़, गढ़ीमाई, बीरगंज से होते हुए बेतिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर से होते हुए यूपी के अयोध्या पहुंचेगी. मी​डिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले, नेपाल में कालीगंडकी नदी के किनारे से एकत्र किए शालिग्राम पत्थरों को भगवान राम की मूर्ति बनाने को लेकर अयोध्या भेजा गया था. 


    ये भी पढ़े-साप्ताहिक राशिफल 25-31 दिसंबर:- जानिए इस सप्ताह का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?


    पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे

    इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. जनसभा से पहले पीएम उसी दिन नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. जनसभा हवाई अड्डे के बगल वाले मैदान में होगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 21 दिसंबर को जनसभा स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों के अनुसार, पीएम अयोध्या रेलवे स्टेशन से दो रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे.  

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728