Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे स्पीकर.

    मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे स्पीकर.






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 

    रायपुर:- बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बनेगे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर होंगे. बता दें कि बीजेपी ने यूपी के बाद छत्तीसगढ़ में दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं. जबकि छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम बनाने के ये पहला प्रयोग किया गया है. रविवार को राजधानी रायपुर में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय नेता चुना गया और इसी के साथ राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम भी सामने आ गया. विष्णुदेव साय राज्य के मुख्यमंत्री, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री होंगे.


    ये भी पढ़े-संदीप यूनिवर्सिटी होटल सीतायन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया


    विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात


    विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुकालात की. इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी पेश किया. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे चार राज्यों के साथ-साथ 3 दिसंबर को सामने आ गए थे. जिसमें राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 54 पर जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में सिर्फ 35 सीटें ही मिली.


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .






    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728