Bihta News:-बिहटा में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर महिला की मौत।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा में बाइक पर सवार होकर व्यक्ति के साथ पूजा करने जा रही महिला को बिहटा खगौल मुख्य मार्ग में सह थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचल डाला। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना को देखते ही ग्रामीण दौर कर भाग रहा पिकअप को पकड़ा और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
Bihta News:संपत्ति के लिए विधवा की हत्या, मृतक की बहू समेत पांच लोग गिरफ्तार।
साथ ही घायल को उठाकर इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मृतक महिला की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी संजय पंडित की 50 वर्षीय पत्नी रीना देवी जबकि घायल थाना क्षेत्र के अल्हनपुरा गांव निवासी अंजय कुमार के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।बताया जाता है कि रविवार को मृतक रीना देवी किसी प्रचलित के साथ बाइक पर सवार होकर पूजा करने के लिए विष्णपूरा गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर जा रही थी।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को कुचल डाला।
Patna News:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं की अहम भूमिका है
घटना के बाद से मृतक के पांच बच्चो का रो रो कर हाल बेहाल है।घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है।शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही घायल को उठाकर इलाज के लिए बिहटा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,पीड़ित परिवार के तरफ से लिखित आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई किया जायगा।।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद