Sitamarhi News:-बिहार के सीतामढी में अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान का पुतला फूंका गया
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी :- अल्पसंख्यक एकता मंच के संस्थापक मो0 तनवीर अहमद ने कहा जिला प्रशासन के लापरवाही के कारण 22 साल बाद भी अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आक्रोशित अल्पसंख्यक एकता मंच के कार्यकताओ ने मंत्री जमा खान का पुतला फुक नाराजगी जाहिर किया तथा मंत्री व जिला प्रशासन के विरोध में नारा भी लगाए बिहार सरकार द्वारा 2001 में ही अल्पसंख्यक छात्रावास बनाने की मंजूरी दी थी लेकिन जिला प्रशासन के नकारात्मक कार्यशैली इस तरह हावी हुआ की 22 साल बीत जाने के बाद भी अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रावास नसीब नहीं हो रहा है जिससे अल्पसंख्यक समाज व छात्रों में मंत्री जमा खान के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है सभी ने एक साथ कहा अल्पसंख्यक मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे .
Bihta News:-बिहटा में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर महिला की मौत।
अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण नहीं होने पर जिला के अल्पसंख्यक छात्रों मायूसी है। दो दशक पूर्व सीतामढ़ी में शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब छात्र को आस जगी थी कि छात्रावास में रह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे। वहीं समय बीतने के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए जिला में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों में उम्मीद की किरण नजर आती रही है! प्रशासनिक लापरवाही कहे या सरकार की उदासीनता। वजह जो भी अल्पसंख्यक समाज में इसके प्रति आक्रोश पनपने लगा है। मालूम हो कि दो दशक पूर्व जिला मे अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण होना था। समय बीतता रहा ग्रामीण छात्र आस लगाए रहे। लेकिन छात्रावास का निर्माण नही हो सका है।
Bihta News:संपत्ति के लिए विधवा की हत्या, मृतक की बहू समेत पांच लोग गिरफ्तार।
घोषणा दर घोषणा, शिलान्यास दर शिलान्यास और बार-बार टेंडर तथा निर्माण के लिए हुए दर्जनों आंदोलन के बीच तकरीबन 22 साल से अटके पड़े छात्रावास का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। 5 करोड़ 14 लाख 30 हजार 931 रुपए की लागत से 90 बेड वाले छात्रावास का निर्माण कार्य सितम्बर 2021 तक करने का लक्ष्य था, लेकिन भूमि के दलदल का बहाना बना निर्माण कार्य रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान उक्त भूमि पर मिट्टीकरण भी किया गया।
Patna News:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं की अहम भूमिका है
अल्पसंख्यक एकता मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष ई0 कमर अफजल ने कहा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो0 जमां खान को सीतामढ़ी में काला झंडा दिखाकर विरोध करेंगे तथा जिला में घूमने नहीं देंगे क्योंकि जिला प्रशासन के सामने अल्पसंख्यक मंत्री का हर आदेश बेअसर साबित हो रहा है . अल्पसंख्यक एकता मंच जिला उपाध्यक्ष मो0 एकरामुल्लाह खान ने कहा अगर अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कार्य 10 जनवरी तक शुरू नहीं हुआ तो अल्पसंख्यक एकता मंच मजबूरन 15 जनवरी से जिला समाहरन्यालय के समक्ष सैकड़ो समर्थको के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे . कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सगीर शाह, महिला सेल के जिला अध्यक्ष आबादी खातून, नगर अध्यक्ष सोनू खान, युवा जिला अध्यक्ष मो0 महफूज आलम, रेहान शेख, नासिर हुसैन, मो0 नुरैन, मो0 सत्तार, मो0 जिलानी, अली राज भाई, मो0 नेहाल खान, अकबरुद्दीन खान सहित अन्य लोग मौजूद थे
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद