गालियों वाली अयोध्या की चौड़ी सड़कें आज विकास के इतिहास रचने को तैयार ।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
अयोध्या:-पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। 50 वर्षों तक टेंट में रहे श्री राम लला के दर्शन के पश्चात सियाराम भक्तों में गजब का उत्साह संचार हुआ। पंक्ति में खड़े होकर जय जय सियाराम के नारे से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का महल गूंज रहा था।जय जय माता जानकी जय पुनौराधाम की नारा बुलंद हुआ।आकर्षक गलियों में एक जैसा मंदिर नुमा घर सभी घरों पर खिड़कियों के पास सुंदर बनावट एक जैसा दुकान का शटर और उसे पर ओम त्रिशूल धनुष बाण गदा,महाकाल ,जय श्री राम लिखा हुआ पेंटिंग संपूर्ण अयोध्या को सांस्कृतिक एकता में बांध देता है।
सियाराम भक्तों ने सीतामढी में भव्य सीता मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में श्री राम से प्रार्थना की
अयोध्या के सड़कों पर लगे हुए बैनर पोस्टर धर्म पथ पर लगे हुए सियाराम की कृतियां धर्मपथ पर बस स्टैंड पर लगे हुए प्रभु श्री राम और रामायण की पंक्तियां निश्चित ही धर्मनगर अयोध्या को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनाता है ।विश्व के सनातनियों के लिए यह आदर्श भूमि है मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म भूमि के विकास के साथ ही माता सीता के जन्म भूमि के विकास की प्रार्थना के साथ जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम सीतामढ़ी वासी वापस आए। प्रार्थना में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, रमेश शुक्ला, मुकेश सिंह, शिवनाथ सिंह, आदित्य कुमार,मनीष कुमार साहू ,सुनील कुमार सरयू माता प्रार्थना में उपस्थित रहे।सभी ने सीता मंदिर निर्माण हेतु संकल्प दीप जलाए।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद