सियाराम भक्तों ने सीतामढी में भव्य सीता मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में श्री राम से प्रार्थना की
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
अयोध्या:- माता सीता की जन्म भूमि पुनौरा धाम से प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम तक ग्यारह हजार सनेश भार समर्पण यात्रा में महंत कौशल किशोर दास के साथ शामिल हुए।सियाराम भक्तो ने सामूहिक रूप से सरयू माता और प्रभु श्री राम से की भव्य सीता मंदिर निर्माण हेतु प्रार्थना। सरयू स्नान में संकल्प दीप जलते हुए सभी सियाराम भक्तों ने माता सीता की जन्म भूमि पर भी प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम जैसा भव्य मंदिर बनाने हेतु प्रभु श्री राम से प्रार्थना की।
आईआईटी पटना में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
स्नान पूजन और मंत्र उच्चारण के साथ ही सरयू में दीप जलाकर इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सरयू माता से आग्रह किया गया। अयोध्या के भव्य विकास को देखकर सभी सियाराम भक्तों में गजब का उत्साह रहा। मुख्य द्वार पर सात घोड़े पर सवार सूर्यवंशी की तस्वीर और दोनों पंक्तियों में सूर्य और जय श्री राम का उद्घोष स्तंभ काफी आकर्षक और प्रेरणादायक रहा ।धार्मिक नगरी अयोध्या धाम में लता मंगेशकर चौक पर वीणा वादिनी की वीणा बहुत ही आकर्षक तरीके से बनाया गया है जिसे देखकर माता सरस्वती बिना धारिणी की वीणा स्मरण हो जाता है ।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद