Bihar News:- शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 39 लोगों पर एफआईआर दर्ज
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ANI
रोहतास :- जिले के करगहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाना ला रही पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर तस्कर को मुक्त करा लिया। हमले में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने 19 लोगों को नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की है।
Mumbai News:- मुंबई पुलिस को मिली मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि शराब तस्कर कुंदन पासवान को घर से गिरफ्तार किया गया था। हमला कर उसे मुक्त करा लिया गया। उनके सहित चार जवानों को चोटें आई हैं। महिला सिपाही वर्षा कुमारी के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी भी की। कई पुलिसकर्मी नाली में गिर गए। कुंदन पर पहले से शराब तस्करी की प्राथमिकी है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद