Rohtas Crime News:- रायफल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / स्थानीय रिपोर्टर
रोहतास:- कच्छवां थाना क्षेत्र के तुर्कबिगहा गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी राइफल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर शाम की है। थानाध्यक्ष मीतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय सबीउल्लाह खान पिता सालेहीन खान बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति तुर्कबिगहा मोड़ पर नहर के किनारे हथियार के साथ घूम रहा है।
Bihar News:- शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 39 लोगों पर एफआईआर दर्ज
जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।ऐसी शंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त व्यक्ति जानवरों के शिकार के जुगाड़ में हथियार लेकर घूम रहा था। उसके पास से एक नाली राइफल और दो कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने लाकर एसपी को सूचना देते हुए अग्रिम कार्रवाई एवं जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नव वर्ष के आगमन को ले एसपी के निर्देश पर पलिस अलर्ट मोड में है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद