Sitamarhi News:-अमृत भारत ट्रेन के सीतामढी पहुंचने पर लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का जोरदार स्वागत किया गया.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सीतामढ़ी:- दरभंगा से आनन्द विहार भाया सीतामढ़ी व अयोध्या हेतु पहली अमृत भारत ट्रेन लेकर माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी पहुंचने पर लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका की अध्यक्षता में 1 जनवरी को अमृत भारत ट्रेन लेकर पहुंचने पर लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को फूल माला पहनाकर शुभकामना व धन्यवाद पत्र देकर नव वर्ष की डायरी भेंट कर स्वागत किया गया।
Jamshedpur News:- नए साल का जश्न मनाने जा रहे 6 युवकों की कार हादसे में मौत हो गई
सुन्दरका ने कहा कि 1 जनवरी से नियमित रूप से शूरू हो रही अमृत भारत ट्रेन द्वारा सीतामढ़ी से अयोध्या के जुड़ाव से देश रामायण की मर्यादा और महात्म्य को नजदीक से समझेगा और विश्व में देशवासियों का मान सम्मान व प्रभुत्व कायम होगा। इस अवसर पर कैट के सचिव आलोक कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य वाणिज्य लिपिक हरिकिशोर साह, हलेश्वर मन्दिर के सचिव सुशील कुमार, दैनिक यात्री रामप्रवेश जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद