Jamshedpur News:- नए साल का जश्न मनाने जा रहे 6 युवकों की कार हादसे में मौत हो गई
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो
जमशेपुर:- आदित्यपुर के युवक कार से नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे कार बिष्टुपुर सर्किट हाउस साई मंदिर गोल चक्कर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में छह युवकों की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक इंडिगो कार में आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार की पोल से टक्कर हो गई, जससे गाड़ी में सवार आठों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Rohtas Crime News:- रायफल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार।
इस घटना में कार के चिथड़े उड़ गए। इस घटना में पांच युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतको में छोटू यादव, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मोनू महतो, शुभम कुमार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो युवक हर्ष कुमार झा और रवि झा को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर के बाबाकुटी आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। कार में सवार सभी युवक बाबाकुटी आश्रम क्षेत्र के हैं। यह घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद