भगवान श्री राम लौटे अयोध्या, मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, गर्भगृह में हुई आरती, देश में मनाई जा रही है दिवाली.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या :- आज रामलला पांच सौ साल बाद एक फिर अपने घर में विराजमान हो गये उनकी बाल स्वरूप मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। आज भारत के लोगो और सनातन धर्म के मानेवाले लोगो के लिए एक एतिहासिक दिन है। पीतांबरधारी राम की मूर्ति की झलक देखकर रामभक्त भावविभोर हो रहे हैं। सूर्यवंशी श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान का दर्शन करने के लिए बेताब हैं।
समारोह में शिरकत करने के लिए विभिन्न जगत से हस्तियों अयोध्या पहुंचे।
गर्भगृह में हुई आरती
रामलला की मूर्ति की आरती की गई। इस दौरान गर्भगृह में पीएम मोदी, मोहन भागवत मौजूद हैं। बता दें कि मुख्य यजमान पीएम मोदी के अलावा अतिथियों ने भी आरती की।
रामलला मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलला, राममंदिर में विराज चुके हैं।
भारतीय वायु सेना ने की मन्दिर परिसर में पुष्पवर्षा
रामलला की मूर्ति का अनावरण होने पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। समारोह के लिए यहां आमंत्रित लोगों ने मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे लगाए।
Ram Mandir Ayodhya inauguration:-अयोध्या में मेहमानों का आना जारी, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
मंदिर में मौजूद पीएम मोदी, आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में उपस्थित हैं।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का शुरू हो चुका है। मंदिर में पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
22 तारीख पूरे देश के लिए दिवाली की तरह: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंची।
Ram Mandir:आज भगवान राम की घर वापसी के गवाह बनेगे भारत वासी ,रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह ,कुछ देर में पीएम मोदी होंगे शामिल
राम जन्मभूमि मंदिर पहुंची नीता अंबानी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है," भगवान राम आज आ रहे हैं। वहीं, मुकेश अंबानी ने कहा कि 22 तारीख पूरे देश के लिए दिवाली की तरह है।
राम-लक्ष्मण की तरह पीएम मोदी और सीएम योगी: सुमन
अयोध्या पहुंचे अभिनेता सुमन ने कहा,"पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं। ये दोनों राम और लक्ष्मण की तरह हैं और यह भगवान का काम है। यह भारत के लिए राष्ट्रीय स्मारक होगा।"
अनुराधा पौडवाल ने गाया राम भजन
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम भजन गाया।
राजनाथ सिंह ने दरियागंज में सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली के दरियागंज में सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विपक्ष को यहां आना चाहिए था: रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,"यह एक खुशी का दिन है। दुनिया भर से लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग ले रहे हैं। समारोह पर राजनीतिक विवाद पर उन्होंने कहा, "अगर यह भाजपा का एजेंडा होता, तो विपक्ष को निमंत्रण नहीं मिलता। इन सभी को निमंत्रण मिला है। प्रसिद्ध हस्तियों और राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है।"
उन्होंने आगे कहा,"यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं है। विपक्ष को यहां आना चाहिए था। लेकिन उन्होंने इसका बहिष्कार किया, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे उनका बहिष्कार करें आगामी चुनाव।"
देखें राम मंदिर का एरियल व्यू
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का एक वीडियो साझा किया गया। यह एरियल व्यू है,जिसे हेलीकॉप्टर से कैप्चर किया गया है।
आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा: बाबा रामदेव
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा, "जब रामलला टेंट में थे तब हम यहां आए थे। आज एक भव्य मंदिर बन रहा है। आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा है। राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के साथ, राम राज्य की एक नई शुरुआत हुई है"
राम मंदिर परिसर में उमड़ी रामभक्तों की भीड़
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित हस्तियां लगातार राम मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। मोहन भागवत से लकेर अमिताभ बच्चन सरीखे हस्तियां मंदिर परिसर में मौजूद हैं।
यह 'राम राज्य' की शुरुआत: धीरेंद्र शास्त्री
अयोध्या पहुंचने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यह भारत के लिए गौरव का दिन है। यह राम राज्य की शुरुआत है। मेरा दिल भर आया है।हम भी बहुत खुश हैं।"
अयोध्या पहुंचे अमिताभ
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अ भिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अयोध्या पहुंच चुके हैं।
अनिल अंबानी पहुंचे अयोध्या
उद्योगपति अनिल अंबानी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद