राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्तिमय हुआ बिहटा।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- अयोध्या में 22 जनवरी को हुए भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा और भव्य राम मंदिर का उद्घाटन को लेकर जहां पूरा देश राम में डूब चुका है तो वहीं पटना के बिहटा स्थित राम जानकी मंदिर और ऐतिहासिक बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्थानीय युवाओं और मंदिर प्रशासन के तरफ से भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां 21 हजार दीपों को एक साथ सभी युवाओं और स्थानीय लोगो ने जलाया और भव्य भगवान राम माता सीता का आरती भी हुई है।वही इस मौके पर स्थानीय युवा का अलग ही जोश देखने को मिला युवाओं का साफ कहना था की आज 500सालो का संघर्ष और तपस्या आज जाकर पूरा हुआ और पूरा देश भगवान राम में डूबा हुआ है और मंदिर के अलावा सभी लोगो ने घर पर भी दीप जलाएं और भगवान राम माता सीता का स्वागत किया गया ।
ये भी पढ़े-भगवान श्री राम लौटे अयोध्या, मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, गर्भगृह में हुई आरती, देश में मनाई जा रही है दिवाली.
साथ ही बिहटा प्रखंड सभी घरों में भी लोगो ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला पूरा इलाका भक्तिम में डूबा दिखा।वही इस मौके पर रिंकू सिंह,उपसभापति। आशुतोष कुमार, कुश कुमार, लव कुमार, डॉ कृष्ण कुमार, डॉक्टर निशिता,मनीष सिंह,निखिल कुमार, विकास कुमार,माधव कुमार, आनंद प्रकाश विद्यार्थी के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद