Patna News:- 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव नासिक,महाराष्ट्र के लिए हुए चयनित
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद।
पटना:- बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 27वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव नासिक महाराष्ट्र पहुँचे। मंगलवार को युवा आवास फ्रेज़र रोड पटना मे माननीय डॉ° संजय पासवान विधान पार्षद व पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्री प्रेम कुमार,जिला युवा पदाधिकारी श्री पामिर सिंह सभी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए थें।
Ayodhya Ram Mandir:- क्या हिन्दू विरोधी है इण्डिया गठबंधन? राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में क्यों नहीं आ रहे है गठबंधन के नेता?
जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने बताया की राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय उत्साह से भरे 4 दिवसीय कार्यक्रम 12-16 जनवरी 2024 तक मे विभिन्न प्रतियोगिताओं मे कुल 08 युवा- युवतियाँ भाग लेंगे जिसमें,फ़ूड फेस्टिवल मे बिहार का मुख्य व्यंजन लिट्टी चोखा प्रस्तुत करेंगे बब्लु कुमार, अंकित कुमार, मधु कुमारी, रानी कुमारी। वहीं चित्रकला मे करण कुमार शर्मा, भाषण मे कुमारी कौशकी, सामान्य दल मे बंशी कुमार एवं रितिक राज वर्मा हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद