Sitamarhi News:- बिहार के सीतामढ़ी में रिटायर्ड फौजी को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली फौजी की मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी :- में दरवाजे पर खड़े रिटायर्ड फौजी को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी माहौल कायम है जख्मी रिटायर्ड फौजी को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया है . जख्मी फौजी का नाम हनुमान यादव बताया जा रहा है . जानकारी के मुताबिक वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और गोलियां चलाना शुरु कर दिया . घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है .
जानिए अयोध्या कांड से जुड़े तथ्य, 10 किरदारों की 10 कहानियां, क्यों आडवाणी ने मस्जिद गिरने पर अफ़सोस जताया
बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में गोली चलाई गई है फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है जख्मी की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी हनुमान यादव अपने दरवाजे पर खड़े थे इसी दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद